Technology Information: कंप्यूटर को चालू या बंद कैसे करते हैं

Hot

Showing posts with label कंप्यूटर को चालू या बंद कैसे करते हैं. Show all posts
Showing posts with label कंप्यूटर को चालू या बंद कैसे करते हैं. Show all posts

Saturday 19 January 2019

Online Computer Course-Part 3, How to turn the computer on or off

January 19, 2019 0
कंप्यूटर को चालू या बंद कैसे करते हैं 




आज हम कंप्यूटर के बारे में बताएंगे की इसे कैसे चालू करते हैं और कैसे बंद करते हैं | तो चलिए हम जानते हैं की इसे कैसे चालू और बंद करते हैं | सबसे पहले cpu के power बटन को दबा कर on कर लीजिये उसके बाद कंप्यूटर को भी on कर लीजिये | जब कंप्यूटर on हो जाएगा तो स्क्रिन पर login करने के लिए password मांगेगा | अगर आप पहले से user id सेट किये हैं तभी पासवर्ड मांगेगा | अगर नहीं सेट किये हैं तब कंप्यूटर on होने के बाद बिना पासवर्ड मांगे स्क्रिन पर डेस्कटॉप आ जाएगा | उसके बाद आपको जो भी काम करना हो तो आप कर सकते हैं | 

उसके बाद अगर आपको कंप्यूटर को बंद करना हो तो लेफ्ट साइड निचे में एक स्टार्ट मेनू होगा जो गोल दीखता है उसपे क्लिक कर दीजिये उसके बाद एक छोटा सा विंडो ओपन होगा उसमे राइट साइड में एक shot down बटन होगा उसपे click करने के बाद कंप्यूटर बंद हो जाएगा | इसके अलावा shut down बटन के बगल में एक छोटा सा तीर का निसान होगा उसपे क्लिक करने के बाद कुछ ऑप्शन आ जाएगा |

वो ऑप्शन इस प्रकार है

  • Switch User :---- अगर आप एक user अकॉउंट के अलावा और यूजर अकॉउंट सेट किये हैं तो इस ऑप्शन की मदद से बिना log off किये या करेंट प्रोग्राम या डॉक्यूमेंट को बंद किये बगैर एक user अकॉउंट से दूसरे user अकॉउंट में पहुँच सकते हैं और वहां पर आप काम कर सकते हैं |


  • Log Off :----अगर आप इस बटन पर क्लिक करते हैं तब आप log off हो जाएंगे यानि जब कंप्यूटर on करने के बाद login करने के लिए पासवर्ड डाले  थे वहां पहुँच जाएंगे | मतलब फिर से पासवर्ड डाल कर login करना पड़ेगा तभी आप कंप्यूटर पे काम कर पाएंगे |         


  • Lock :----इस बटन पर क्लिक करके आप स्क्रिन या user अकॉउंट को लॉक कर सकते हैं | जैसे मान लीजिये आप कंप्यूटर पे काम कर रहे है कुछ देर के लिए ब्रेक या कहीं जाना हो तो इसे लॉक कर दीजिये | इससे ये फायदा होगा की कोई दूसरा व्यक्ति आपके कंप्यूटर को ओपन नहीं कर पायेगा | अगर आपको फिर से काम करना हो तो पासवर्ड डाल कर login कर लीजिये | 


  • Restart :----इसका use हम तब करते हैं जब अपने कंप्यूटर में कोई saftware को install करते है | install करने के बाद restart बटन पर क्लिक कर दीजिये उसके बाद कंप्यूटर बंद हो जाएगा और अपने आप on भी हो जाएगा |


  • Sleep :----इस बटन पर क्लिक करते हैं तो आपके कंप्यूटर की स्क्रिन बंद हो जाएगा इसका मतलब ये नहीं की कंप्यूटर बंद हो जाएगा | आपका कंप्यूटर चालू ही रहेगा बस स्क्रिन बंद रहेगा | अगर पुनः स्क्रिन on करना हो तो mouse या keyboard में कोई बटन दबा कर on कर सकते हैं |


  • Hibernate :----इसमें क्या होता है की किसी प्रोग्राम या डॉक्यूमेंट में काम कर रहे हैं और Hibernate बटन क्लिक करते है तो कंप्यूटर shut down हो जाएगा | लेकिन जब आप कंप्यूटर को on करेंगे तब आप जिस प्रोग्राम या डॉक्यूमेंट को खुला छोरा था वहीँ से वापस चालू होगा |                 


Read More