Technology Information: PC/Laptop में Hard Drive को कैसे hide/unhide करें।

Hot

Showing posts with label PC/Laptop में Hard Drive को कैसे hide/unhide करें।. Show all posts
Showing posts with label PC/Laptop में Hard Drive को कैसे hide/unhide करें।. Show all posts

Friday 27 January 2017

How To Hide Hard Drive in PC/Laptop in Hindi

January 27, 2017 0

PC/Laptop में Hard Drive को कैसे hide/unhide करें। 



PC/Laptop में Hard Drive को आसानी से hide कर सकते हैं। इसके लिए किसी software की जरूरत नही है। ये function PC में inbuilt रहता है। जिस Hard Drive को hide करेंगे वो computer में रहेगा लेकिन दिखेगा नही। 

Hard Drive को hide करने की जरूरत हमे तब पड़ती है जब इसमें कोई important files हो या फिर कोई important software हो और हम नहीं चाहते की कोई दूसरा बन्दा इस files को देखे। अगर आपका system कोई other person use करे तो हो सकता है की आपके important files को देखे और उसका misuse करे तो इसके लिए हम अपने Hard Drive को hide कर देते हैं।

तो हम आपको बताएंगे की Hard Drive को कैसे hide/unhide करें। 

सबसे पहले pc/Laptop को open करके desktop में आ जाइये। उसके बाद my computer पे right button click कीजिये। उसके बाद इसमें manage button होगा उसपे click कर दीजिये। उसके बाद computer management का एक पेज open हो जाएगा। उसके बाद इसमें एक disk management का option होगा। उसके बाद disk management पर click करके open कर लीजिये। जैसे ही click करेंगे आपके computer की पूरी की पूरी hard disk दिखने लगेगा। उसके बाद जिस hard disk को hide करना चाहते हैं उसे select करके उसपे right button click कर दीजिये। उसके बाद इसमें एक change drive letter and paths button होगा उसपे आप click कर दीजिये। उसके बाद एक छोटा सा पेज open होगा इसमें आपको 3 option आएगा जैसे में Add,Change और Remove | तो इसमें आप remove button पर click कर दीजिये। उसके बाद yes button पर click कर दीजिये। जैसे ही yes करेंगे आपके computer से वो hard disk hide हो जाएगा। वो hard disk show नही होगा।                           

अगर आप फिर से इसे unhide करना चाहते हैं। तो आप जहाँ से इसे hide किये थे। आपको फिर उसी option में जाना होगा। जिस hard disk को hide किये थे उसी hard disk पर right button click कर दीजिये। उसके बाद इसमें एक change drive letter and paths button होगा उसपे आप click कर दीजिये। उसके बाद एक छोटा सा पेज open होगा इसमें aap add button पर click दीजिये और उसके बाद इसमें drive select कर लीजिये। उसके बाद ok button पर click कर दीजिये। उसके बाद आपका hard disk show होने लगेगा।
Read More